बांद्रा उपचुनाव: नारायण राणे पीछे

महाराष्ट्र/मुंबई : कांग्रेस के लिए एक बुरी खबर है, क्योंकि आज बांद्रा ईस्ट विधानसभा उपचुनाव का परिणाम आने वाला है,और गिनती जारी है, लेकिन इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे करीब 13000 वोटों से पीछे चल रहे हैं। बांद्रा में मौजूद कम्युनिटी सेंटर में वोटों गिनती चल रही है, जहां शिवसेना ने तृप्ति सावंत को अपना प्रत्याशी बनाया है तो ओवैसी की एमआईएम ने सिराज खान को अपना प्रत्याशी बनाया है। उपचुनाव में सिर्फ 43 फीसदी ही मतदान होने से सभी उम्मीदवारों में बैचेनी बढ़ी हुई है। यह सीट शिवसेना का गढ़ मानी जाती है।

मुंबई के बांद्रा ईस्ट में शिवसेना, कांग्रेस और MIM के लिये ये प्रतिष्ठा का उपचुनाव है। शिवसेना के विधायक बाला सावंत की मौत के बाद यह सीट खाली हुई थी। इसके अलावा तासगांव विधानसभा सीट से महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री और दिवंगत नेता आर-आर पाटील की पत्नी और एनसीपी प्रत्याशी सुमन पाटील करीब 63000 वोटों से आग चल रही हैं।

Related News