बनारसी अचार देखते ही आ जायेगा मुह में पानी, आज ही घर पर ट्राय कीजिये

अाचार बनाने की सामग्री :-    - बड़ी ताजी लाल मिर्चें 12-15   - सरसों का तेल 1 कप    -  हींग ½ चम्मच   - राई पावडर ½ कप    - मेथी दाना पावडर ¼ कप    - सौंफ 2 चम्मच    - नमक ¼ कप    - अमचूर पावडर ¼ कप    - हल्दी पावडर 1½ चम्मच    लाल मिर्च का बनारसी अचार बनाने की विधि :-    - सबसे पहले लाल मिर्च लेकर इसकी डंडीयों के मिकाल कर उसमें चीरा देकर सारे बीज निकाल दें अौर मसाला तैयार करें।   - अब एक पैन में सरसों का तेल डालकर तब तक गर्म करें जब तक तेल अच्छे से पक न जाए। जब तेल पक जाए तो इसे गैस से उतार कर नीचे रख दें।   - इसके बाद में एक कटोरा लें अौर उसमें हींग, राई पावडर मेथी पावडर, सौंफ, नमक, अमचूर, हल्दी को अच्छे से मिला लें।   - अगर सरसों का तेल ठंडा हो गया है तो इसके 2 चम्मच लेकर मसाले में डाल दें।   - मसाला तैयार करने के बाद में लाल मिर्च लेकर उसके अदंर ये मसाला भर दें।   - जब मिर्च में मसाला भर जाए तो एक-एक करके इसे सरसों के तेल में डुबो कर कांच के जार में भर कर रख लें।   - अचार बनाते समय जो तेल बाकी बच गया हो उसे जार के अंदर डाल कर सूरज की रोशनी में 1 बफ्ते तक रखें।   - 1 हफ्ते के बाद अाप का अचार खाने के लिए तैयार हो जाएगा। अब अाप इसे रोटी के साथ सबको सर्व कर सकते है।

Related News