बहुत तेज बारिश हो रही थी

बहुत तेज बारिश हो रही थी। . एक बुजुर्ग महिला दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाली बस में चढ़ी। . महिला (कंडक्टर से): पानीपत आ जाए, तो बता देना। . कंडक्टर: ठीक है माता जी। . कंडक्टर महिला को बताना भूल गया और बस अम्बाला पहुंच गई।

महिला: पानीपत आ गया? . कंडक्टर: माता जी, पानीपत तो बहुत पीछे रह गया। . महिला (रोती हुई): मुझे पानीपत वापस ले चल बेटा... महिला को इतना रोता देख सभी यात्रियों ने कंडक्टर से बस वापस पानीपत ले जाने को कहा। . पानीपत पहुंचने पर कंडक्टर बोला: माता जी, पानीपत आ गया। उतर जाओ। . महिला: उतरूं क्यों बेटा? . कंडक्टर (हैरान होकर): तो बस वापस क्यों लाने को बोला? . महिला: मुझे डॉक्टर ने कहा था कि पानीपत पहुंचकर दवाई ले लेना। दो मिनट रुक, फिर चंडीगढ़ वापस चलेंगे।...

Related News