सफलता को पाने के लिए बाहुबली के ये फंदे होंगे मददगार

लोगों में बाहुबली का बहुत क्रेज बना हुआ है लेकिन क्या आपको पता है कि बाहुबली के एक योद्धा के तौर पर सफल होने के पीछे क्या वजह रही। आइए हम आपको बताते हैं बाहुबली के उन बातों के बारे में जिन्हें अपनाकर आप भी सफल हो सकते हैं। 

हम और आप अपनी लाइफ में कई फैसले लेते हैं, कई तरह के वचन देते हैं लेकिन धीर-धीरे ये चीजें हम भूलते चले जाते हैं जिसका हमारे सोचने समझने की शक्ति पर गहरा असर पड़ता है जिससे कठिन वक्त पर हम सही फैसले नहीं ले पाते हैं। इसीलिए हमें अपने फैसलों पर ऐतबार रखना चाहिए, उन पर अमल करना चाहिए। बाहुबली सिर्फ अपने बाहुबल से ही बाहुबली नहीं था बल्कि अपनी वचनबद्धता की वजह से बाहुबली था। ऐसा आज से नहीं रामायण काल से कहा जाता रहा है कि 'प्राण जाए पर वचन न जाए'।  अगर हम बाहुबली-1 की बात करें तो एक लड़का जो बार-बार एक झरने को पार कर पहाड़ी के उस पार जाना चाहता है। उसे उस पार की दुनिया देखने की जिद्द होती है। वो हर रोज कोशिश करता है, हर रोज गिरता है फिर उठता है और चल पड़ता है फिर से अपनी मंजिल की ओर लेकिन सफलता से पहले न ही हार मानता है और न ही रुकता है। वही बाहुबली अपनी मेहनत से विजय प्राप्त करता है। मेहनत के बल पर कोई भी विजय हासिल कर सकता है। विवेकानंद ने भी कहा था, "उठो जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए।"  अगर बाहुबली का फोकस पहाड़ के बाद की दुनिया को देखने पर नहीं होता तो वो शायद किसी बीच की चोटी पर ही रुक जाता और शायद उसे माहिष्मति की दुनिया का कुछ पता ही नहीं चलता। इसीलिए बेहतर है कि फोकस बना रहे और यही फोकस आपको अापके लक्ष्य तक पहुंचाने में मदद करेगा . इसके बाद अगर बाहुबली में हिम्मत नहीं होती तो क्या वो माहिष्मती की दुनिया में घुसने की हिम्मत करता। क्या एक छोटी सेना की टुकड़ी के सहारे वो उस विशाल दुश्मन सेना से लड़ने की हिम्मत कर पाता? नहीं। तो सफल होने के लिए साहस का होना भी जरूरी है।  बेहतर तैयारी के बिना आप जिंदगी में कभी कुछ नहीं कर सकते। आप कितने भी साहसी हों, कितने भी वचनबद्ध हों लेकिन तैयारी नहीं हो तो आपकी हार निश्चित है। इस हार से बचने के लिए एक बेहतर तैयारी की जरूरत होती है वो भी सही समय रहते। याद कीजिए बाहुबली का वो सीन जब वो दुश्मन सेना से लड़ने की तैयारी कर रहा होता है और यह सुनिश्चित किया जाता है कि कम से कम नुकसान के साथ युद्ध को कैसे जीता जाए।

Related News