किसानों को उनका अधिकार दिलवाने में लगे रहते थे बाबा बंदा सिंह बहादुर

नई दिल्ली : बाबा बंदा सिंह बहादुर केवल एक योद्धा ही नहीं बल्कि एक संवेदनशील व्यक्तित्व थे जो कि आम जनता के बारे में विचार करते थे। दरअसल गुरू गोविंद सिंह से प्रेरणा लेने के बाद बंदा सिंह बहादुर ने विभिन्न मूल्यों को भी अपनाया। दरअसल सामाजिक विकास की कई यात्राओं को उन्होंने प्रारंभ किया।

उन्होंने किसानों के अधिकार के लिए भी कार्य किया। यह बात भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 वीं सदी के प्रारंभिक दिनों के महान योद्धा बाबा बंदा सिंह बहादुर को याद करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बाबा बंदा सिंह बहादुर ने किसानों को उनका अधिकार दिलवाने का प्रयास किया।

उन्होंने उनकी आर्थिक स्वतंत्रता का पक्ष भी रखा। प्रधानमंत्री ने सिख योद्धा पर लिखी गई पुस्तक का विमोचन किया। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल इस समारोह में प्रमुखतौर पर मौजूद थे।

Related News