देश पर शासन करने वाले ही खतरे में डाल रहे है संविधान

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आजम खान ने पहले तो देश को और लोगो को संविधान दिवस की शुभकामनाए दी उसके बाद कहा कि देश में संविधान को खतरे में डालने वाली ताकते हावी हो रही है जो कि चिंता का विषय है।

इस मामले में उन लोगो की निंदा करनी चाहिए जो की संविधान को खतरे में डाल रहे है या प्रयास कर रहे है. साथ ही साथ आजम खान ने कहा की संविधान का निर्माण करने वालो ने आज़ाद भारत का जो स्वप्न देखा था वह आज खतरे में है जिसके कारण संविधान और उसकी मर्यादा खतरे में है।

उन्होंनें बीजेपी की तरफ इशारा करते हुए आरोप लगाया की संविधान का विरोध करने वाली ताकतें आज देश पर शासन कर रही हैंं। यह लोग संविधान तथा धार्मिक सहिष्णुता की बात करते हैं तो खतरे और भी बढ जाते हैं।

Related News