गणेश जी के 108 नाम जप से करे हर कार्य सिद्ध !!

प्रथम पूज्य भगवन गणेश के निम्नलिखित नाम जप से करे हर काम सिद्ध , आप इन 108 नामो को नियमित पूजा में भी जप सकते है,चाहे तो माला जप करे या फिर केवल वाचन और स्मरण | इन नाम जप के शुभ प्रभावो से आप भी आश्चर्यचकित हुए बिना नहीं रहेंगे | आइये जाने उन चमत्कारी नामो को- गणेश नामवली-108 (108 Names of lord Ganesha)

1. बालगणपति : सबसे प्रिय बालक 2. भालचन्द्र : जिसके मस्तक पर चंद्रमा हो 3. बुद्धिनाथ : बुद्धि के भगवान 4. धूम्रवर्ण : धुंए को उड़ाने वाला 5. एकाक्षर : एकल अक्षर 6. एकदन्त : एक दांत वाले 7. गजकर्ण : हाथी की तरह आंखें वाला 8. गजानन : हाथी के मुख वाले भगवान 9. गजनान : हाथी के मुख वाले भगवान 10. गजवक्र : हाथी की सूंड वाला 11. गजवक्त्र : जिसका हाथी की तरह मुँह है 12. गणाध्यक्ष : सभी गणों के मालिक 13. गणपति : सभी गणों के मालिक 14. गौरीसुत : माता गौरी के पुत्र 15. लम्बकर्ण : बड़े कान वाले 16. लम्बोदर : बड़े पेट वाले 17. महाबल : बलशाली 18. महागणपति : देवो के देव 19. महेश्वर : ब्रह्मांड के भगवान 20. मंगलमूर्त्ति : शुभ कार्य के देव 21. मूषकवाहन : जिसका सारथी चूहा 22. निदीश्वरम : धन और निधि के दाता 23. प्रथमेश्वर : सब के बीच प्रथम आने वाले 24. शूपकर्ण : बड़े कान वाले 25. शुभम : सभी शुभ कार्यों के प्रभु

26. सिद्धिदाता : इच्छाओं और अवसरों के स्वामी 27. सिद्दिविनायक : सफलता के स्वामी 28. सुरेश्वरम : देवों के देव 29. वक्रतुण्ड : घुमावदार सूंड 30. अखूरथ : जिसका सारथी मूषक है 31. अलम्पता : अनन्त देव 32. अमित : अतुलनीय प्रभु 33. अनन्तचिदरुपम : अनंत और व्यक्ति चेतना 34. अवनीश : पूरे विश्व के प्रभु 35. अविघ्न : बाधाओं को हरने वाले 36. भीम : विशाल 37. भूपति : धरती के मालिक 38. भुवनपति : देवों के देव 39. बुद्धिप्रिय : ज्ञान के दाता 40. बुद्धिविधाता : बुद्धि के मालिक 41. चतुर्भुज : चार भुजाओं वाले 42. देवादेव : सभी भगवान में सर्वोपरी 43. देवांतकनाशकारी : बुराइयों और असुरों के विनाशक 44. देवव्रत : सबकी तपस्या स्वीकार करने वाले 45. देवेन्द्राशिक : सभी देवताओं की रक्षा करने वाले 46. धार्मिक : दान देने वाला 47. दूर्जा : अपराजित देव 48. द्वैमातुर : दो माताओं वाले 49. एकदंष्ट्र : एक दांत वाले

50. ईशानपुत्र : भगवान शिव के बेटे 51. गदाधर : जिसका हथियार गदा है 52. गणाध्यक्षिण : सभी पिंडों के नेता 53. गुणिन : जो सभी गुणों के ज्ञानी 54. हरिद्र : स्वर्ण के रंग वाला 55. हेरम्ब : माँ का प्रिय पुत्र 56. कपिल : पीले भूरे रंग वाला 57. कवीश : कवियों के स्वामी 58. कीर्त्ति : यश के स्वामी 59. कृपाकर : कृपा करने वाले 60. कृष्णपिंगाश : पीली भूरि आंख वाले 61. क्षेमंकरी : माफी प्रदान करने वाला 62. क्षिप्रा : आराधना के योग्य 63. मनोमय : दिल जीतने वाले 64. मृत्युंजय : मौत को हरने वाले 65. मूढ़ाकरम : जिनमें खुशी का वास होता है 66. मुक्तिदायी : शाश्वत आनंद के दाता 67. नादप्रतिष्ठित : जिसे संगीत से प्यार हो 68. नमस्थेतु : सभी बुराइयों और पापों पर विजय प्राप्त करने वाले 69. नन्दन : भगवान शिव का बेटा 70. सिद्धांथ : सफलता और उपलब्धियों की गुरु 71. पीताम्बर : पीले वस्त्र धारण करने वाला 72. प्रमोद : आनंद 73. पुरुष : अद्भुत व्यक्तित्व 74. रक्त : लाल रंग के शरीर वाला 75. रुद्रप्रिय : भगवान शिव के चहीते 76. सर्वदेवात्मन : सभी स्वर्गीय प्रसाद के स्वीकर्ता 77. सर्वसिद्धांत : कौशल और बुद्धि के दाता 78. सर्वात्मन : ब्रह्मांड की रक्षा करने वाला 79. ओमकार : ओम के आकार वाला 80. शशिवर्णम : जिसका रंग चंद्रमा को भाता हो 81. शुभगुणकानन : जो सभी गुण के गुरु हैं 82. श्वेता : जो सफेद रंग के रूप में शुद्ध है 83. सिद्धिप्रिय : इच्छापूर्ति वाले 84. स्कन्दपूर्वज : भगवान कार्तिकेय के भाई 85. सुमुख : शुभ मुख वाले 86. स्वरुप : सौंदर्य के प्रेमी 87. तरुण : जिसकी कोई आयु न हो 88. उद्दण्ड : शरारती 89. उमापुत्र : पार्वती के बेटे 90. वरगणपति : अवसरों के स्वामी

91. वरप्रद : इच्छाओं और अवसरों के अनुदाता 92. वरदविनायक : सफलता के स्वामी 93. वीरगणपति : वीर प्रभु 94. विद्यावारिधि : बुद्धि की देव 95. विघ्नहर : बाधाओं को दूर करने वाले 96. विघ्नहर्त्ता : बुद्धि की देव 97. विघ्नविनाशन : बाधाओं का अंत करने वाले 98. विघ्नराज : सभी बाधाओं के मालिक 99. विघ्नराजेन्द्र : सभी बाधाओं के भगवान 100. विघ्नविनाशाय : सभी बाधाओं का नाश करने वाला 101. विघ्नेश्वर : सभी बाधाओं के हरने वाले भगवान 102. विकट : अत्यंत विशाल 103. विनायक : सब का भगवान 104. विश्वमुख : ब्रह्मांड के गुरु 105. विश्वराजा : संसार के स्वामी 105. यज्ञकाय : सभी पवित्र और बलि को स्वीकार करने वाला 106. यशस्कर : प्रसिद्धि और भाग्य के स्वामी 107. यशस्विन : सबसे प्यारे और लोकप्रिय देव 108. योगाधिप : ध्यान के प्रभु

Related News