डीटीओ कर्मचारी पर जानलेवा हमला

मुजफ्फरनगर। शहर के समाहरणालय परिसर क्षेत्र में डीआईजी कार्यालय के कुछ ही पास डीटीओ कार्यालय के कर्मचारी को गोली मार दी। हालांकि घायल कर्मचारी को बचा लिया गया। बुरी तरह घायल कर्मचारी को उपचार दिया गया। आरोपियों ने गोली मारने के बाद घायल के शरीर पर चाकूओं से कई वार भी किए। घायल की पहचान सत्येंद्र कुमार सिंह के तौर पर हुई। वह डीटीओ कार्यालय में काम करता था।

आरोपी उसे मार कर भाग निकले। ऐसे में घायल कर्मचारी को लोगों ने चिकित्सालय पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर उसे कुछ उपचार देकर दरभंगा चिकित्सालय रैफर कर दिया गया। यहां पर उसे उपचार दिया गया। घायल कर्मचारी सत्येंद्र कुमार का उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब 6.15 बजे कलेक्ट्रेट परिसर क्षेत्र में स्थित डीआईजी और कमिश्नर कार्यालय के सामने डीटीओ कार्यालय के क्लर्क सत्येंद्र कुमार सिंह कार्यालय से निकलकर अपने वाहन से दाउदपुर कोठी जा रहे थे।

ऐसे में रास्ते में पहले से ही कुछ आरोपी घात लगाकर मौजूद थे। इन आरोपियों ने सत्येंद्र कुमार पर गोली दाग दी। गोली लगने पर सत्येंद्र कराहते हुए गिर गए गोली उनकी पीठ में लगी थी उनका पैर वाहन में ही उलझ गया। ऐसे में आरोपियों ने उन पर चाकूओं से वार किए। सत्येंद्र घायल हो गए थे और वे मदद के लिए चिल्लाने लगे।

ऐसे में समाहरणालय की ओर से कुछ अधिकारी सत्येंद्र की ओर दौड़े इसी दौरान मोटरसाईकिल सवार आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। इसके बाद घायल सत्येंद्र को अस्पताल ले जाया गया तो दूसरी ओर घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी धर्मेंंद सिंह, एसएसपी विवेक कुमार, सिटी एसपी आनंद कुमार और नगर डीएसपी आशीष आनंद घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंन घटना की जानकारी ली। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है।

Related News