अब ATM से होगा स्पीड पोस्ट, देशभर में लागू होगी नई सेवा

नई दिल्ली : देश में जल्द ही ATM से ऐसी सेवाओ की शुरुवात होने वाली है जिससे आप ATM से पैसे निकालने के साथ-साथ पार्सल और स्पीड पोस्ट भी भेज सकेंगे। इस सुविधा के लिए इंडिया पोस्ट ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ करार किया है। इस नई सुविधा का लाभ सबसे पहले आंध्र प्रदेश के लोगो की मिलेगी, बाद में इसके रिस्पांस को देखते हुए नई सेवा को पूरे देश में लागू किया जा सकता है। यहां डाक विभाग ने पोस्ट ऑफिस सेविंग बैंक सेवा ATM के लिए SBI से करार किया है। SBI की तरफ से आंध्र प्रदेश में 95 ATM उपलब्ध कराए गए हैं।

इंडिया पोस्ट इस नई योजना के तहत आपको स्पीड पोस्ट करने के लिए पोस्ट ऑफिस जाने के बजाए अपने नजदीकी ATM तक जाना होगा। किसी ATM से स्पीड पोस्ट भेजने की प्रक्रिया में महज 2 मिनट का समय लगेगा। आंध्र प्रदेश सर्किल के चीफ पोस्ट मास्टर जनरल बी वी सुधाकर ने बताया कि, ATM में जाने के बाद आपको स्पीड पोस्ट बुकिंग का ऑप्शन सिलेक्ट करना होगा। इसके बाद पास में लगी वजन तौलने वाली मशीन पर अपने पैकेट का वजन करना होगा।

इसके बाद इस पर जो फीस लगेगी वह आपके ATM की स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसके बाद ATM से एक पर्ची निकलेगी जिसे आपको अपने पैकेट पर लगाना होगा। इसके बाद अपने पार्सल को ATM में लगे बॉक्स में डालना होगा। उन्होंने कहा कि, अभी ये सुविधा आंध्र प्रदेश में उपलब्ध है, लेकिन लोगों ने इसमें रुचि दिखाई तो इसे पूरे देश में लागू करने पर विचार किया जाएगा।

Related News