बाढ़ में बीमार को नाव से अस्पताल लेकर पहुंचे असम के परिवहन मंत्री, वीडियो वायरल

गुवाहाटी: असम में बाढ़ से चारों तरफ भयानक और तबाही का मंजर है। यहाँ इस मंजर में सबसे ज्यादा समस्या रोगियों को हो रही है। जी हाँ और उनके इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने का कोई साधन भी नहीं दिखाई दे रहा है। अब इन सभी के बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें असम के परिवहन मंत्री परिमल सुक्लबैद्य बाढ़ के बीच एक नाव चलाते हुए एक मरीज को अस्पताल ले जाते हुए नजर आए। जी दरअसल सामने आने वाली एक खबर के मुताबिक असम के अधिकांश बाढ़ प्रभावित जिलों में ब्रह्मपुत्र और बराक नदियां अपनी सहायक नदियों के साथ उफान पर हैं।

 

जी हाँ और राज्य के कुल 35 जिलों में से 32 जिलों का बड़ा हिस्सा जलमग्न हो गया है। जी दरअसल राज्य में लगभग 15 दिन पहले आई बाढ़ की लहर के बीच असम के परिवहन मंत्री परिमल सुक्लबैद्य एक ऐसे मरीज के लिए नाविक बने, जिन्हें अपने निर्धारित डायलिसिस के लिए अस्पताल जाना था। आप देख सकते हैं इस वीडियो में सुक्लबैद्य को एक छोटी नाव में बराक घाटी में बाढ़ से डूबी सड़क से जाते हुए देखा जा सकता है। हालाँकि अभी राज्य में कुछ जगहों पर बाढ़ का पानी कम हुआ है। इस वीडियो में कई लोगों को नाव के करीब घुटने तक पानी में चलते हुए देखा गया।

आप सभी जानते ही होंगे इस समय परिवहन मंत्री परिमल सुक्लबैद्य इस समय कछार के सिलचर में डेरा डाले हुए हैं। वह स्थानीय विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बराक घाटी में बाढ़ की स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। वहीं राज्य के अधिकारियों की सूचना के मुताबिक असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है और 30 जिलों में 45.34 लाख लोग अब भी बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ से सबसे बुरी तरह प्रभावित बारपेटा जिले में 10,32,561 लोग बाढ़ से पीड़ित हैं।

औरतों-लड़कियों के छूते ही बेहोश हो जाते हैं ये बाबा, डॉक्टर्स ने किया चौकाने वाला खुलासा

बच्चे को काटते ही मर गया सांप, पूरा मामला जानकर उड़ जाएंगे होश

बाढ़ के बीच टोकरी में बच्चे को लेकर निकला पिता, वायरल हो रहा वीडियो

Related News