आसाराम हुए बीमार, साईटिका की हुई परेशानी

जोधपुर : नाबालिग से यौन दुराचार के चलते जोधपुर की केंद्रीय जेल में बंद आसाराम की हालत खराब हो गई। दरअसल उन्हें उपचार हेतु महात्मा गांधी चिकित्सालय ले जाया गया। आसाराम को केंद्रीय जेल से चिकित्सालय भेज दिया गया। दरअसल वे साइटिका से पीड़ित थे। आसाराम को काफी कमजोरी का अनुभव भी हो रहा था। यही नहीं आसाराम चलने में अक्षम महसूस कर रहे थे।

आसाराम ने दांतों में दर्द का अनुभव भी किया। सुबह के समय आसाराम को अधिक मुश्किलें हुईं। उनका उपचार केरल के प्रमुख वैद्य राघवेंद्र कर रहे हैं। दरअसल आसाराम ने नींद नहीं आने और पैर में दर्द के चलते राघवेंद्र को जानकारी दी थी।

जेल अधीक्षक विक्रम सिंह आसाराम से 15 मिनट तक मिले। इस दौरान आसाराम ने कहा कि उसे नींद नहीं आती यही नहीं पैरों में भी दर्द होता है। पुलिस अधीक्षक द्वारा यह कहा गया कि आसाराम के उपचार को लेकर उनकी सलाह भी ली जाएगी।

Related News