वृहस्पति जैसे ही एक और ग्रह की खोज, दो नक्षत्रों के बीच है घूमता

लॉस एंजिलिस: खगोल वैज्ञानिकों ने वृहस्पति जैसा ही एक और ग्रह ढूंढ निकाला है. नासा के कैपलर अंतरिक्ष दूरदर्शी का इस्तेमाल करके खोजा गया यह नया ग्रह दो नक्षत्रों के आस-पास घूमता है. यह अब तक का सबसे बड़ी आकाशीय पिंड है।

तारामंडल साइग्नस में स्थित ग्रह कैपलर-1647 बी की खोज नासा के गोड्डार्ड अंतरिक्ष उड़ान केंद्र और अमेरिका की सेन डिएगो स्टेट यूनिवर्सिटी के अंतरिक्ष विज्ञानियों द्वारा की गई. शोधकर्ताओं का कहना है कि यह ग्रह 3700 प्रकाश वर्ष दूर है और करीबन 4.4 अरब साल पुराना है।

इसकी उम्र के बारे में कहा जा रहा है कि यह पृथ्वी के समान है. जिन नक्षत्रों के चारों ओर यह ग्रह चक्कर लगा रहा है, वो सूरज के जैसा है. इन दो में से एक छोटा और एक बड़ा है. इस ग्रह की त्रिज्या और द्रव्यमान लगभग वृहस्पति के समान है।

वृहस्पति की ही भांति यह ग्रह भी गैस का गोला है. यह अध्ययन एस्ट्रोफिजिकल जर्नल में प्रकाशित किया गया।

Related News