अरविंद मेनन को मिली बड़ी जिम्मेदारी

भोपाल : भारतीय जनता पार्टी के प्रादेशिक नेतृत्व में बदलाव किया गया है। दरअसल भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री अरविंद मेनन को राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली बुला लिया गया है, जबकि अब प्रदेश संगठन महामंत्री के तौर पर सुहास भगत को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश भाजपा में वर्ष 2011 में मेनन को संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। तब माखन सिंह को हटाकर दिल्ली बुलाए जाने पर यह जिम्मेदारी दी गई थी। अरविंद मेनन उसके पहले संगठन में सह महामंत्री थे।

स समय उनके अलावा भगवतशरण माथुर भी संगठन सह महामंत्री थे। माना जा रहा है कि विभिन्न राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर अरविंद मेनन को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। 

Related News