नौकरशाहों को नहीं बनना चाहिए राजनीति का हिस्सा

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की राज्य सरकार के साथ कार्य करने वाले नौकरशाहों से राजनीति का भागीदार न बनने की बात कही है। उन्होंने कहा कि बेवजह की राजनीति से कार्यों पर असर पड़ता है जो कि सरकार के काम की गति को प्रभावित करता है। इससे सरकार की साख कम हो जाती है।

सिविल सर्विस डे पर नौकरशाहों को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा यह कहा गया है कि नौकरशाहों को ईमानदार, पारदर्शी सरकार के निर्माण में सहयोग करना चाहिए। यदि नौकरशाह अपना कार्य ईमानदारी से करेंगे तो यह पारदर्शी सरकार का हिस्सा भी होगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार दिल्ली के लोगों की उम्मीद को पूर्ण करने में लगी है। मगर इसमें नौकरशाहों के सहयोग की जरूरत है। उन्हें किसी भी तरह की राजनीति का हिस्सा नहीं बनना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय कर्मचारियोें और राज्य सरकार के बीच भी कई बार तनातनी रही। सीएम अरविंद केजरीवाल और केंद्र सरकार के बीच महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों की नियुक्ति को लेकर तनातनी रही।

Related News