LG के बाद अब गृह मंत्री से मिलने पहुंचे केजरीवाल

नई दिल्ली : दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग के बाद अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राजधानी की समस्याओं पर चर्चा की। एक दिन पहले ही जंग दिल्ली सरकार के साथ चल रहे मतभेदों पर चर्चा के लिए राजनाथ सिंह से मिले थे।

आम आदमी पार्टी ने इस बात पर भी ऐतराज जताया है कि हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला को पेरोल की मंजूरी क्यो दी गई और दिल्ली सरकार द्वारा एक स्कूल के लिए आरक्षित जमीन पर बीजेपी पार्टी कार्यालय का निर्माण कैसे कर सकती है। इसके लिए भी उप राज्यपाल को ही जिम्मेदार ठहराया गया है।

दूसरी ओर जंग का कहना है कि उन्होने चौटाला की पेरोल को 5 अक्टूबर को ही नामंजूर किया था। जमीन के मसले पर दिल्ली डेवलपमेंट ऑथिरिटी का कहना है कि उन्होंने स्कूल की जमीन के फैसले पर अभी विचार नही किया है।

Related News