केजरीवाल ने रामायण से की दिल्ली में जीत की तुलना

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा कहा गया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत बुराई पर अच्छाई की जीत साबित हुई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से रामायण में बुराई पर अच्छाई की जीत हुई थी उसी तरह से आम आदमी पार्टी ने देश की राजनीति में बुराई पर जीत अर्जित की है। दूसरी ओर इस मसले पर यह भी कहा गया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से राज्य में बदलाव लाने की अपील भी की। उन्होंने राजधानी में भी सभी से बदलाव लाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रेरित हों ओर रामायण के सिद्धांतों को अपने जीवन में लागू करें।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सेंट्रल पार्क में रामायण पर मंचित की जा रही एक नृत्य नाटिका का शुभारंभ करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अप्रत्यक्ष तौर पर केंद्र सरकार से सहयोग न मिलने की बात भी कही। उन्होंने दिल्ली राज्य के विकास और यहां कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग को अपेक्षित बताया। उनका कहना था कि यदि रामायण के सिद्धांत राजनीति और जीवन में अपनाऐं जाऐं तो जीवन बेहद सुगम हो जाएगा। 

Related News