शक्तिशाली कारोबारी महिलाओं की लिस्ट में शीर्ष पर SBI की भट्टाचार्य

नई दिल्ली : भारतीय स्टेट बैंक की चेयरपर्सन अरुंधती भट्टाचार्य ने अभी भी देश की सबसे शक्तिशाली कारोबारी महिलाओं की सूची अपना नाम कायम कर रखा है। फॉर्चून इंडिया की रिपोर्ट बताती है की इस सूची में ICICI Bank की चंदा कोचर दूसरे पायदान व Axis Bank की शिखा शर्मा तृतीय पायदान पर हैं। साथ ही HPCL की चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक निशी वासुदेव ने भी इस सूची में चौथा स्थान बना रखा है।

वहीं एजेडबी ऐंड पार्टनर्स की सह संस्थापक जिया मोदी एवं कैपजैमिनी की मुख्य कार्यकारी अरुणा जयंती भी पांचवें स्थान पर बनी हुई हैं। आपको बता दे की टॉप पांच की सूची में शामिल महिलाओं में जयंती के अतिरिक्त अन्य सभी सूची में बीते वर्ष के स्थान पर कायम हैं।

SBI प्रमुख के सन्दर्भ में लिखा है, SBI की वित्तीय हालत उनके सफल कार्यकाल की दास्तान बयां करती हैं। भट्टाचार्य के अभियान के कारण ही शीर्ष पर उनकी स्थिति मजबूत हुई है। आपको जानकारी दे की ये सभी महिलाएं 40 साल से 71 वर्ष की हैं।

Related News