हादसे का शिकार हुई अरमान मलिक की दोनों प्रेग्नेंट बीवियां, हुआ ये हाल

मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक (Armaan Malika) लंबे वक़्त से ख़बरों में बने हुए हैं। उनकी दोनों पत्नियां पायल (Payal Malik) एवं कृतिका (Kritika Malik) गर्भवती हैं। उनकी प्रेग्नेंसी की खबर ने लोगों को हैरानी में डाल दिया था जिसके कारण अरमान एवं उनके परिवार को ट्रोल्स का सामना करना पड़ा। हालांकि तीनों ने उन्हें खरी खोटी सुनाने वालों की खूब क्लास लगाई है। जल्द ही अब उनके घर 3-3 नन्हे महमान आने वाले हैं। इसे लेकर अब तीनों ने तैयारी भी आरम्भ कर दी है। 

वही इसी बीच एक खबर सामने आई है जिसने उनके प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया है। अरमान का दोनों प्रेग्नेंट पत्नियों का एक्सीडेंट हो गया है जिसका अपडेट उन्होंने अपने ब्लॉग में दिया। इसमें देखा जा सकता है कि पायल एवं कृतिका दोनों बाहर शॉपिंग के लिए जाती हैं और लौटते वक़्त उनकी गाड़ी पर एक बस वाले ने टक्कर मार दी। इस टक्कर से दोनों सदमे में हैं। वहीं उनकी कार भी आगे से टूट गई है। फिलहाल दोनों ठीक हैं तथा उनके बच्चे भी सकुशल हैं। 

वही अपने व्लॉग के माध्यम से पायल और कृतिका ने इस बारे में साझा किया। हाल ही में दोनों ने बताया कि उन्होंने बच्चों के आने की तैयारी भी आरम्भ कर दी है। एक वीडियो में उन्होंने दिखाया कि बच्चों के लिए सोने का झूला भी आ गया है। साथ ही दोनों लोग बच्चों को लिए और भी तैयारियां और खरीददारी कर रही हैं। बता दें कि अरमान मलिक की दोनों पत्नियां पायल मलिक और कृतिका मलिक एक साथ गर्भवती हैं। ये खबरें सामने आते ही दोनों की फोटोज एवं वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे थे।

अब कोरोना ने ख़राब की इस एक्ट्रेस की हालत, वीडियो शेयर कर लोगों को दी ये सलाह

उर्फी का नया लुक देख फैंस को याद आया 'सुतली बम', वीडियो देख हक्के-बक्के रह गए लोग

जल्द ही अपने शो से ब्रेक ले सकते है कपिल शर्मा...!

Related News