अर्जुन अपनी फिल्म में वरूण को लेना चाहते हैं

इश्कजादे फेम बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर वैसे तो खुद एक्टर है। लेकिन वह वरूण धवन को निर्देशित करना चाहते हैं। गौरतलब है कि बॉलीवुड में अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह को अच्छा दोस्त माना जाता है, लेकिन जब बात आती है फिल्मों की, तो अर्जुन, रणवीर पर नहीं बल्कि वरूण धवन पर दांव लगाना चाहते हैं। अर्जुन कपूर ने टीवी के शो ‘यारों की बारात’ के दौरान यह खुलासा किया है।

अर्जुन का सपना हैं कि वह निर्देशक बनें। अर्जुन से जब पूछा गया कि वह पहली फिल्म में किस अभिनेता को लेना चाहते हैं, तो अर्जुन ने वरुण का नाम लिया। वरुण भी कहते हैं कि वह भी उस वक्त का इंतजार करेंगे जब उन्हें अर्जुन के निर्देशन में हीरो बनने का मौका मिलेगा। वरुण और अर्जुन का याराना बचपन का है।

अर्जुन, वरुण के बड़े भाई रोहित के अच्छे दोस्तों में भी शामिल हैं, लेकिन जब दोनों ने बैरी जॉन की एक्टिंग क्लासेज ज्वाइन कीं, तो उसी दिन से अच्छे दोस्त बन गए थे। अर्जुन कपूर ने टीवी के शो ‘यारों की बारात’ के दौरान यह सभी बातें कही थी।

 

Related News