ए. राजा के पास मिला करोड़ों का स्वर्ण भंडार

नई दिल्ली : आय से अधिक संपत्ति के मसले पर टूजी स्पेक्ट्रम जैसे घोटालों में फंसे पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ए. राजा के विभिन्न ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की गई है। जिसमें सीबीआई को 1.60 करोड़ रूपए मूल्य का सोना बरामद किया गया है। स्वर्ण का यह भंडार करीब 6 किलो बताया जा रहा है। सीबीआई के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोने के अलावा करीब 20 किलो चांदी के साथ विभिन्न संपत्तियों से जुड़े 200 दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

मामले में केंद्रीय मंत्री राजा के दिल्ली स्थित आवास और लाॅकर से बड़ी मात्रा में सोना मिला। इस दौरान छापे में एफडी के पेपर्स भी बरामद हुए हैं। इसके बाद राजा के समीप आय के स्त्रोतों से भी अधिक संपत्ति के दावे की जानकारी प्राप्त हुई है। 2 जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के मामले में घोटाला होने के बाद वे इस मामले में आरोपी हैं। उन पर अपने रिश्तेदारों को लाभ पहुंचाने का भी आरोप लगाया गया है। 

Related News