पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीयों की सूचि जारी

नई दिल्ली : भारत और पाकिस्तान दोनों ही देशों ने अपनी-अपनी जेलों में सजा काट रहे नागरिकों की सूची जारी कर दी। ऐसे में पाकिस्तान ने भारत की ओर सूची भेजी है जबकि भारत ने भी पाकिस्तान को इस तरह की सूची दे दी है।  विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार भारत के करीब 463 मछुआरे समेत 518 कैदी पाकिस्तान की जेल में सजा काट रहे हैं।

इतना ही नहीं विदेश मंत्रालय द्वारा बयान जारी करते हुए कहा गया है कि भारत और पाकिस्तान ने 1 जुलाई को नईदिल्ली और इस्लामाबाद में कूटनीतिक माध्यम के ही साथ एक दूसरे की जेलों में बंद नागरिकों की जानकारी का हस्तांतरण किया और इस मामले में चर्चा की।

हालांकि इनकी रिहाई कब हो पाएगी इस पर अभी बातचीत नहीं हुई है। माना जा रहा है कि भारत सरकार इस मामले में पाकिस्तान से बात कर सकती है।

Related News