जिन्होंने देशविरोधी नारेबाजी की है, वे देश के हीरो नहीं हो सकते

नई दिल्ली : अभिनेता अनुपम खेर का प्रदर्शन जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुआ। विश्वविद्यालय में उनकी फिल्म बुद्धा इन ए ट्रैफिक का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर अभिनेता अनुपम खेर सहित विभिन्न प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित थे। अभिनेता अनुपम खेर ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित भी किया।

इस दौरान उन्होंने कन्हैया का नाम लिए बिना कहा कि जिन्होंने देशविरोधी नारेबाजी की है, वे कभी देश के हीरो नहीं हो सकते। देश के हीरो या आदर्श तो भगत सिंह हैं राजगुरू हैं।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय को लेकर हुए विवाद पर उपस्थितों को संबोधित करते हुए अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा छात्रों को हीरो बनाया जा रहा है। वे जमानत पर छूट गए हैं। इस तरह के कदम नहीं उठाए जाने चाहिए। 

Related News