उत्तरी बिहार में एंटी साइक्लोन का असर, आंधी के साथ होगी बारिश

मुजफ्फरपुर : उतर बिहार में एंटी साइक्लोन का असर देखा जा रहा है। इसके कारण उतर बिहार के कई इलाकों में हर दिन बारिश व आंधी आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, ऐसी स्थिति आने वाले कुछ दिनों तक बनी रह सकती है। राजेंद्र कृषि विवि पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ अब्दुल सत्तार ने बताया कि 14 से 18 मई तक प्रति चक्रवात के प्रभाव से उतरी भारत के कई जिलों में बारिश की संभावना बनी रहेगी।

बारिश के साथ तेज आंधी भी आ सकती है। तराई क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर व पूर्वी चंपारण में गरज के साथ बारिश हो सकती है। 16 से 17 मई तक मैदानी क्षेत्रों में भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। पूर्वानुमान के अनुसार, अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस रह सकती है।

जब कि न्यूनतम तापमान 21 से 24 के बीच रह सकती है। 10 से 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पुरबा हवा चल सकती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.7 दर्ज की गई।

Related News