मुंबई : जनलोकपाल बिल से सुर्खियों में आए समाजसेवी अन्ना हजारे का प्रस्तावित आंदोलन रद्द हो गया है। यह आंदोलन नई दिल्ली में आयोजित किया जाना था। मगर अब उन्होंने इस आंदोलन को रद्द कर दिया। दरअसल केंद्र सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण बिल पर राज्यों के सुधारवादी सुझावों पर ध्यान दिया और पूर्व सैनिकों के लिए वन रैंक वन पेंशन को लागू कर दिया। जिसके बाद समाजसेवी अन्ना हजारे ने अहमदनगर जिले के रालेगण सिद्धि में अपना आंदोलन वापस लेने की जानकारी दी।मिली जानकारी के अनुसार अहमदनगर जिले के रालेगण सिद्धि में महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर नई दिल्ली के रामलीला मैदान में भूख हड़ताल प्रारंभ की गई। यही नहीं वन रैंक वन पेंशन योजना को लेकर विभिन्न मांगों के चलते सरकार पर दबाव बनाया गया। जिसके बाद सरकार सहमत हुई और उसने इस योजना को लागू कर दिया। दूसरी ओर भूमि अधिग्रहण बिल को लेकर भी सरकार के पास जो सुझाव आए सरकार को विरोध हुआ जिसके बाद सरकार ने ध्यान दिया और इस पर अपना रूख बदला। अब इस पर आंदोलन की जरूरत नहीं है। इसलिए यह आंदोलन वापस लिया जा रहा है।