सरकार को तालिबानी बताने वाले अनीश कपूर को हटाया

जयपुर : मूर्तिकार अनीश कपूर को भाजपा शासित राजस्थान के जवाहर कला केंद्र की गवर्निंग बॉडी से हटा दिया है। कारण है उनका सरकार के खिलाफ बोलना। उनका मानना है कि भारत में हिंदू तालिबानी शासन चल रहा है। ब्रिटिश मूल के इस शिल्पकार को एक दिन पहले ही गवर्निंग बॉडी में शामिल किया गया था।

61 वर्ष के कपूर समेत कुल 12 लोगो को इस केंद्र के लिए नॉमिनेट किया गया था। इनकी नियुक्ति पर कई तरह के सवाल खड़े होने लगे थे। इसलिए आधी रात को ही कला और संस्कृति मंत्री कृष्णनन्द कौर दीपा ने उनकी नियुक्ति रद्द कर दी।

अनीश ब्रिटिश मूल के शिल्पकार है। पीएम मोदी के ब्रिटिश यात्रा के दौरान द गार्डियन में उनका एक लेख छपा था, जिसमें उन्होने सरकार को तालिबानी करार दिया था। मूल रुप से मुंबई में जन्मे अनीश 1970 से ब्रिटेन में रह रहे है।

Related News