ऑस्ट्रेलिया में भारतीय तिरंगे को फहराएंगे अनिल कपूर

बॉलीवुड के महानतम अभिनेता अनिल कपूर ऑस्ट्रेलिया में भारतीय तिरंगा लहराते नजर आएँगे खबर के अनुसार बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ऑस्ट्रेलिया में इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में इंडियन फिल्म को रिप्रजेंट करते हुए नजर आएँगे, इस दौरान अनिल कपूर के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन भी मौजूद होंगी। दरअसल, बॉलीवुड के ये सितारे ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में इंडियन फिल्म को रिप्रजेंट करने जा रहे हैं। 15 अगस्त के मौके पर अनिल कपूर तिरंगा फहराएंगे।

अनिल कपूर का कहना है कि दुनिया के किसी भी हिस्से में इंडियन सिनेमा को रिप्रजेंट करना मेरे लिए सम्मान की बात है और ऐसे में जब तिरंगा फहराने का मौका मिल रहा हो तो यह और भी खास हो जाता है। गौरतलब है कि इस फेस्टिवल में अनिल कपूर की फिल्म मिस्टर इंडिया और ऐक्ट्रेस विद्या बालन की फिल्म हमारी अधूरी कहानी की स्क्रीनिंग होगी। अनिल ने कहा की किसी दूसरे देश में अपने भारतीय तिरंगे को फहराना सम्मान की बात है।

Related News