पाकिस्तान में इनका हुनर ही इनकी जान का दुश्मन बन गया...

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान से हमे सुनने को मिल रहा है की पाकिस्तानी सिंगर ताहिर शाह जिन्हें अभी हाल ही में अपनी एक अलग ही पहचान उनके 'एंजल' सॉन्ग से मिली थी। ऑनलाइन रिलीज हुए इस गाने को फैन्स ने खूब पसंद किया था। मगर खबर है कि यही हुनर उनकी जान का दुश्मन बन गया है। जी हां। उनके एजेंट के हवाल से कहा गया है कि ताहिर ने भी पाकिस्तान छोड़ दिया है।

कारण कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें लगातार धमकी दी जा रही थी। साल 2013 में शाह ने इंटरनेट पर डेब्यू किया था। गाना था 'आई टू आई'। यह खासा लोकप्रिय हुआ। 'एंजल' सिंगर ने कल ही कराची छोड़ दिया है। एजेंट ने बताया कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही थी।

एजेंट ने कहा 'पाकिस्तान के पॉपुलर सिंगर ताहिर शाह जो संगीत के जरिए प्यार का संदेश फैलाते हैं। मगर उन्हें ही मारने की धमकी मिल रही है।' पाकिस्तानी सिंगर ताहिर शाह के मैनेजर ने कहा 'मैं खुद नहीं जानता कि वो कहां गए हैं। मगर हां इतना तय है कि शाह पाकिस्तान छोड़ चुके हैं।'

करिश्मा कपूर ने भी गुपचुप की सगाई....Watch Photos

OMG! ये क्यूट गर्ल अवनीत हो गई जवान!

देखिए, हंसिका मोटवानी के कुछ उप्स मोमेंट्स

 

Related News