यूएफओ से जुड़े प्रोजेक्ट पर खर्च हुई लाखों डाॅलर की राशि

न्यूजर्सी। वर्षों से उड़न तश्तरियां आम नागरिकों के लिए आकर्षण का केंद्र रही हैं। इन उड़न तश्तरियों को यूएफओ भी कहा जाता रहा है। ये यूएफओ आसमान में उड़ने के और धरती पर उतरने के कई दावे किए जाते रहे हैं लेकिन अब जानकारी सामने आई है कि अमेरिका में यूएफओ की जांच के लिए लाखों डाॅलर का गुप्त प्रोजेक्ट चल रहा था। अमेरिकी रक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2007 में प्रारंभ हुए 2012 में बंद किए गए कार्यक्रम को लेकर कम ही अधिकारियों को इसकी जानकारी थी।

इस मामले में रिटायर्ड डेमोक्रैटिक सीनेटर हैरी रीड ने मीडिया को बताया कि मैंने इस कार्यक्रम को जारी रहने दिया। हालांकि बाद में इसे खर्च बढ़ने से रोक दिया गया। इस मामले में जानकारी सामने आई है कि रक्षा विभाग की 20 मिलियन डॉलर लगभग 1 अरब 28 करोड़ रुपये की राशि इस प्रोजेक्ट पर खर्च हो गई और फिर इसे बाद में बंद कर दिया गया।

जिन वैज्ञानिकों ने इस विषय में रिसर्च की उन्होंने तेज घूमती किसी आश्चर्यजनक बड़ी चीज़ का उल्लेख किया था। इसकी रफ्तार बहुत तेज़ है। इस प्रोजेक्ट से जुड़े दस्तावेज आॅनलाईन जारी कर दिए गए। संभावना जताई गई है कि इसे अन्य देशों की गतिविधियों पर नज़र रखने और सामरिक उद्देश्य से चलाया गया हो।

अमेरिकी चैनल ने माना, समुद्र में है रामसेतु की संरचना

अमेरिका के सांसद ने की आत्महत्या

योगी का आविष्कार करेगा प्रदूषण समाप्त

Related News