संघ के शिविर में शाह, भागवत से लम्बी चर्चा

इंदौर : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विश्व संघ शिविर में भागीदारी करने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से बंद कमरे में चर्चा की। यह चर्चा करीब डेढ़ घंटे तक चली। दोनों के बीच चर्चा बंद कमरे में हुई। दोनों ने चर्चा के बाद शिविर के विभिन्न सत्रों में एकसाथ भागीदारी भी की। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह प्रदेश महामंत्री अरविंद मेनन आदि उपस्थित थे।

प्रातः साढ़े ग्यारह बजे एमराल्ड हाइट्स स्कूल में आयोजित किए जा रहे शिविर में पहुंचने पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से भेंट की। उन्होंने आरएसएस के सरकार्यवाहक भैयाजी जोशी से भी भेंट की। शिविर में संघ प्रमुख भागवत ने शिविरार्थियों को संबोधित किया। आयोजन स्थल पर निर्मित किए गए मंच पर भागवत उपस्थित थे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित दूसरे पदाधिकारी शिविरार्थियों के ही साथ मौजूद रहे। अंग्रेजी में दिए गए उद्बोधन में भागवत ने विदेशों में संघ के कार्यों और उसके महत्व के बारे में बताया। शिविर के सत्रों में भागीदारी करने के बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नेता और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि से भेंट करने की तैयारी में थे मगर शिविर में ही विलंबन होने से नेता लौट गए।

Related News