अमित शाह ने कहा सीएम अखिलेश ने मान ली है हार

लखनऊ। जो समाजवादी पार्टी जीवनभर कांग्रेस का विरोध करती रही वह कांग्रेस के साथ ही गठबंधन में है। आखिर यह स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी हार मान ली है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि गठबंधन को दो भ्रष्ट परिवारों के बीच किया गया है।

मगर भाजपा उत्तरप्रदेश में बदलाव लाएगी। यहां भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि इस राज्य में कानून व्यवस्था बेहाल है। जब भाजपा आएगी तो विकास होगा और गुंडों का आतंक समाप्त होगा। दलकर कहना था कि सीमांत और छोटे किसानों के लोन माफ कर दिए जाऐंगे।

उनका कहना था कि अभी राज्य में गुंडों का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि सपा के कार्यकाल में मैट्रो रेल जैसे प्रोजेक्ट पर कार्य नहीं हुआ। मगर भाजपा विकास लाएगी।

लोगों की भावनाओं से खेल रही है भाजपा: मायावती

जनता का मौन ध्रुवीकरण भाजपा के पक्ष मे: सिन्हा

मोदी जी के डर से गठबंधन हुआ: उमा भारती

तीसरे चरण में दिग्गजों का राजनीतिक भाग्य दांव पर, हो रही वोटिंग की तैयारी

जम्मू-कश्मीर सरकार के दो मंत्रियो ने दिया इस्तीफा

 

 

 

Related News