आज अमित शाह खोलेंगे यूपी मेें BJP का घोषणावी पिटारा

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह द्वारा भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। भाजपा का उत्तरप्रदेश में यह एक बड़ा चुनावी धमाका हो सकता है। माना जा रहा है कि अपने घोषणा पत्र के माध्यम से भाजपा उत्तरप्रदेश में मजबूती से खुद को प्रस्तुत करने का प्रयास करेगी। मिली जानकारी के अनुसार इस घोषणा पत्र को लुभावना बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

माना जा रहा है कि पार्टी के घोषणापत्र में लाॅ एन आॅर्डर को लेकर जानकारी दी गई हैै। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के घोषणापत्र की लाॅन्चिंग के दौरान बड़े पैमाने पर भारतीय जनता पार्टी के नेता शामिल होंगे। घोषणापत्र को लेकर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी के नेतृत्व में समिति का गठन किया गया है।

माना जा रहा है कि घोषणापत्र में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, उज्जवला योजना को बढ़ावा देने की बात, गन्ना किसानोें की भलादई के लिए कार्य और विद्यार्थियों के लिए काफी लुभावनी बातें शामिल की गई हैं। माना जा रहा है कि नौकरियोें मेें महिलाओं के प्रति आरक्षण की बात सामने रखी जा सकती है। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यदि सरकार बनेगी तो घोषणा पत्र की बातों पर अमल किया जाएगा।

बीजेपी नेता को मारी गोली

पंजाब में राहुल की रैली, बोले - जहां बादल है वहीं नहीं है पानी, बताया कौन होगा मुख्यमंत्री

शिवसेना ने BJP से बनाई दूरी, मंत्री ने कहा- जरुरत पड़ी तो दे सकते है इस्तीफा

 

 

 

 

 

 

 

Related News