भाजपा के प्रदर्शन से अमित शाह प्रसन्न

नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने विभिन्न चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन पर प्रसन्न्ता जाहिर की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पार्टी ने पश्चिम बंगाल, अरूणाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के उपचुनावों में जीत दर्ज की है वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के कार्यों को दर्शाती है। यह कहा जा सकता है कि केंद्र सरकार के विकास कार्यों से जनता प्रसन्न है। इस मामले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि हम उम्मीद जताते हैं कि कांग्रेस व राहुल गांधी इसे नैतिक जीत बताऐंगे।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने तीन राज्यों में भाजपा के प्रदर्शन की सराहना की। उनका कहना था कि भाजपा ने चुनाव में शानदार तरह से सफलता प्राप्त की है। यह भाजपा द्वारा विभिन्न राज्यों में किए गए विकासकार्यों और केंद्र में नरेंद्र मोदी नीत सरकार के कार्यों का परिणाम है।

हालांकि वे तमिलनाडु में आरके नगर सीट पर हुए विधानसभा के उपचुनाव को लेकर कुछ भी कहने से बचते रहे। उनका कहना था कि तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। यहां टीटीवी दिनाकरण और एआईएडीएमके के नेताओं के बीच विवाद हो गया था। अमित शाह द्वारा कहा गया कि किसानों व गांवों ने भी सरकार को सराहा। उन्होंने कहा कि नाॅर्थ ईस्ट में भाजपा को समर्थन मिल रहा है यह भाजपा की सफलता को दर्शाता है।

केंद्र के विकास कार्यों की अमित शाह ने की सराहना

राहुल गाँधी बाजीगर है, उनमे धैर्य है.- शिवसेना

अटल बिहारी वाजपेयी के दौर का मेट्रो हो रहा विकसित - पीएम नरेंद्र मोदी

उप-चुनावों में भी बीजेपी का वर्चस्व जारी

Related News