भाजपा की बनी सरकार तो रूक जाएगी घुसपैठ

नलबारी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने असम के नलबारी में चुनावी प्रचार किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सुरक्षा के मसले पर अधिक फोकस किया। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा नेतृत्व की सरकार बनी तो असम में घुसपेठ रूकेगी।

उन्होंने कांग्रेस के मुख्यमंत्री तरूण गोगोई को लेकर कहा कि राज्य में हो रही बांग्लादेशियों की घुसपैठ को रोकपाने में वे पूरी तरह से असफल रहे, भारतीय जनता पार्टी गठबंधन की सरकार बनती है तो वे यह विश्वास दिलवाते हैं कि बांग्लादेश से कोई भी घुसपैठ नहीं कर सकता है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का भी उन्होंने विरोध किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव में मतदान के दौरान जब वोटिंग करें तो उसका करंट इटली में लगना चाहिए। उन्होंने सभी से सर्वानंद सोनोवल के पक्ष में मदान करने की अपील की।उन्होंने के कहा कि मौजूदा सरकार को हटाकर यहां के विकास हेतु भारतीय जनता पार्टी और असम गणपरिषद की सरकार बनाऐं। 

Related News