अमेरिका कर रहा पाकिस्तान को हथियार सप्लाई

अमेरिका : एक ओर तो अमेरिका दुनिया के सामने आतंकवाद का विरोध करने का दम भरता है दूसरी ओर वही अमेरिका पाकिस्तान को हथियारों की खेप भेजता है। जी हां, अमेरिका ने पाकिस्तान को 5.4 डाॅलर मूल्य के एफ-16 लड़ाकू विमान के साथ दूसरा सेन्य साजोसामान मुहैया करवाया है। हालांकि यह सौदा अमेरिका में वल्र्ड ट्रेड सेंटर पर हुए हमले के दौरान हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार इंडिपेंडेंट कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस द्वारा हाल ही में एक आतंरिक रिपोर्ट जारी की गई जिसमें कहा गया कि पाकिस्तान को वर्ष 2002 से वर्ष 2014 तक एफ - 16 लड़ाकू विमानों की सप्लाय की गई थी। इसके साथ दूसरे सेन्य टूल्स भी प्रदान किए गए थे। यह समझौता लगभग 5.4 अरब डाॅलर आंका गया था। बीते 10 वर्षों में भारत ने अमेरिका के पास 10 अरब डाॅलर से अधिक के हाईटेक सैन्य हार्डवेयर का आदेश दिया इसके बाद अमेरिका इसे और खरीदने की योजना बना रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय रक्षा व्यापार हुआ जिसके बाद भारत - अमेरिका रक्षा संबंधों में सुधार और दोनों देशों के बीच वर्ष 2005 में रक्षा ढांचा समझौते के मामले में तेजी लाई गई। मगर इसके बाद भी अमेरिका पाकिस्तान को हथियारों की खेप पहुंचाता रहा। माना जा रहा है कि पश्चिमी देश विश्व को हथियारों की होड़ में लगा रहे हैं।

Related News