आॅल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लाॅ बोर्ड सरकार के खिलाफ चलाएगा राष्ट्रव्यापी अभियान

हैदराबाद : आॅल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लाॅ बोर्ड ने निर्णय लिया कि वह सरकार द्वारा जबरदस्ती लागू की जा रही नीतियों का विरोध करेगा। इस दौरान वह ब्राह्मणवादी संस्कृति और वैदिक धर्म के विरूद्ध राष्ट्रव्यापी अभियान प्रारंभ करेगा। इस दौरान अल्पसंख्यकों के धार्मिक और सांस्कृतिक अस्तित्व पर इसे खतरा माना जा रहा है। यही नहीं यह भी कहा गया कि अब मुस्लिम पर्सनल लाॅ बोर्ड दीन और दस्तूर बचाओ अभियान की घोषणा करेगा। 

इस दौरान एआईएमपीबी के पदाधिकारियों ने भी अपनी बात रखी। जिसमें कहा गया कि ब्राह्मणवादी सामाजिक समुदाय परेशानी में है। मुस्लिम बोर्ड द्वारा धर्म और संविधान की रक्षा के लिए अभियान प्रारंभ करने का निर्णय कर रहा है। मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान पदाधिकारियों मौलाना सज्जाद नोमानी ने कहा कि मुसलमानों और दूसरे धार्मिक व सामाजिक लोगों का समुदाय परेशानी में है।

इस दौरान इन पदाधिकारियों ने कहा कि सूर्य नमस्कार और योग को जबरन लागू करना भारतीय संविधान के विरूद्ध है। यही नहीं इन लोगों ने भारत के राष्ट्रगीत वंदेमातरम पर भी सवाल खड़े किए हैं। इस दौरान कहा गया कि यह सरकार भारत की है न कि हिंदूओं की। 

Related News