भारत और मोदी के खिलाफ अलकायदा ने जारी किया वीडियो

वाशिगंटन : भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने वाले आतंकी संगठन अलकायदा ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक वीडियो जारी किया है साथ ही इस आतंकी संगठन ने भारत को लेकर और अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र का नाम लेकर इस्लाम पर चर्चा की है।

हाल ही में यह वीडियो अलकायदा द्वारा जारी किया गया है। जिसमें अलकायदा की भारतीय विंग द्वारा भारत को इस्लाम का दुश्मन बताया है। कहा गया है कि अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र संघ, विश्व बैंक और नरेंद्र मोदी भी इस्लाम के दुश्मन हैं। हाल ही में रीलीज़ किया गया टेप मोदी के विरूद्ध भी जमकर बयानबाजी कर रहा है। इसमें भारतीय उप महाद्वीप का अलकायदा प्रमुख आसिम भी प्रमुखरूप से नज़र आ रहा है।

यही नहीं अलकायदा ने धमकियां भी दी हैं, एजेंसियों ने इस मामले की जांच शुरू की है। आसिम इस वीडियो में कुछ बोलता हुआ नज़र आ रहा है। उल्लेखनीय है कि अलकायदा द्वारा प्रमुखतौर पर भारत के खिलाफ भी आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिया जाता रहा है। भारत में हुए आतंकी हमलों और धमाकों में भी अलकायदा का हाथ बताया जाता है। यही नहीं अलकायदा को प्रतिबंधित संगठन सिमी और अन्य संगठनों के माध्यम से धार्मिक भावनाऐं भड़काने के लिए भी जिम्मेदार माना जाता है।

Related News