नारेबाजी करते हैं PM, लेकिन नहीं होता काम

लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारेबाजी तो जमकर की लेकिन कार्य एक भी नहीं किया। अब तो उनका सफाई अभियान कमजोर हो रहा है और लोगों को झाडू पकड़ाने का ग्राफ भी नीचे जा रहा है। मगर इसके उलट सपा सरकार विकास के रास्ते पर चल पड़ी है। मगर विपक्षी उनके रास्ते में मुश्किल खड़ी कर रहे हैं। यह बात उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कही। सीएम अखिलेश वर्ष 2016 के लिए हज पर जाने वाले यात्रियों के लिए लाॅटरी कार्यक्रम में पहुंचे थे।

इस दौरान इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से इस योजना का शुभारंभ कर पहले तीन नाम निकाले गए। इन नामों में सुहैल, आबिया बेगम और सलीम के नाम लाॅटरी में खुले। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि कोई भी धर्म लड़ाई करना नहीं सिखाता है। जो धर्म को जान लेता है वह लड़ाई की बात नहीं करता है।

 इस मामले में प्रदेश कैबिनेट के मंत्री आजम खान ने कहा कि अब तो बात गला काटने तक पहुंच गई है। यही नहीं बादशाह ने सभी को झाडू पकड़ा दी मगर उनका दिल साफ नहीं हो पाया है। कैबिनेट मंत्री आजम खान ने कहा कि शरीर की सफाई के साथ दिल की सफाई भी आवश्यक है। 

Related News