UP: अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का निधन, फंदे से लटकता मिला शव

लखनऊ: अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का बीते सोमवार को निधन हो गया है। मिली जानकारी के तहत नरेंद्र गिरि का शव प्रयागराज के उनके बाघंबरी मठ में ही फांसी के फंदे से लटकता मिला है। बताया जा रहा है कि जिस कमरे में उन्होंने आत्महत्या की उस कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस का कहना है वह दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। जी दरअसल अंदर महंत नरेंद्र गिरि का शव फंदे से लटका था। वहीं मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

इस मामले में सूत्रों का कहना है कि इस सुसाइड नोट में शिष्य आनंद गिरि पर मानसिक तौर पर परेशान करने का आरोप लगाया गया है। वहीं दूसरी तरफ हरिद्वार पुलिस ने आनंद गिरि को हिरासत में ले लिया है। आप सभी को हम यह भी बता दें कि पुलिस का कहना है कि 'बाघंबरी मठ में जहां महंत नरेंद्र गिरि का शव फंदे से लटकता मिला, वहां चारो तरफ से गेट बंद मिला, और हमने शुरुआती जांच के आधार पर इसे आत्महत्या माना है।' पुलिस का कहना है फॉरेंसिक टीम अपना काम कर रही है।

वहीं दूसरी तरफ अब तक भारी पुलिस फोर्स घटनास्थल पर मौजूद है। इस समय कई नेताओं ने भी शोक जताना शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महंत नरेंद्र गिरि के निधन पर शोक व्यक्त किया है। जी दरअसल अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा है, 'अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरीजी का निधन अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और उनके अनुयायियों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।' वहीं उनके अलावा भी अन्य कई नेताओं ने दुःख जताया है।

आज कब है शुभ मुहूर्त और राहुकाल, यहाँ जानिए पंचांग

सेंसेक्स में आई इतने अंको की गिरावट, जानिए क्या रहा निफ़्टी का हाल

ग्रेटर नोएडा में 22 किलो ड्रग्स के साथ अफगानिस्तान के दो नागरिक हुए गिरफ्तार

Related News