ऐश्वर्या की अदालत मे फसे कपिल शर्मा

ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी फिल्म 'जज्बा' के प्रमोशन के लिये कपिल के शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' पर पहुंची। कपिल के शो का यह एपिसोड आपको पूरा 'जज्बा' फिल्म की थीम पर बेस्ट देखाई देने वाला है। इस एपिसोड मे ऐश्वर्या ने कपिल को अपनी अदालत मे खड़ा किया है। कपिल पर उनकी पत्नी मंजु शर्मा ने यह आरोप लगाया है कि वे शो मे आने वाली एक्ट्रेसेस के साथ फ्लर्ट करते है। 

इस शो मे ऐश्वर्या ने मंजु का केस लड़ा है। मंजू ने ये भी कहा कि कपिल उनके होंठों की हमेशा बुराई करते रहते है। शो मे ऐश्वर्या ने अपने गाने कजरारे पर डांस भी किया है। शो मे ऐश्वर्या ने वकील की भूमिका तो निभाई ही उसके साथ उन्होने ऑडियंस के बीच एक प्रतियोगिता भी कराई। इस प्रतियोगिता का नाम था 'हैंडसम विद ब्रेन्स'।        

कपिल ने ऐश्वर्या के साथ अपनी खुशी भी बांटी उन्होने अपनी फिल्म के सक्सेस होने का केक भी काटा। कपिल की डेब्यु फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' सभी को पसंद आई है। शो मे ऐश्वर्या से पारो,देवदास,चंद्रमुखी और अकबर ने भी मुलाक़ात की। शो मे अली असगर चंद्रमुखी और सुनील ग्रोवर देवदास के रूप मे दिखाई दिये।    

Related News