ऐश्वर्या को आकर्षक सुनने से है नफरत

'जज्बा' फिल्म से बॉलीवुड मे फिर से आ रही ऐश्वर्या राय ने कहा है कि उन्हे अगर कोई उनके काम के लिये जानता है तो उन्हे बहूत अच्छा लगता है। ऐश्वर्या पाँच साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। 'जज्बा' फिल्म संजय गुप्ता के निर्देशन मे बन रही है। ऐश्वर्या ने कहा कि कुछ लोगो को ऐसा लगता है कि आकर्षक रोल मै ज्यादा अच्छे से कर सकती हूँ तो ऐसा कुछ नहीं है।   

ऐश्वर्या ने अपने करियर की शुरुवात 'इरुवर' फिल्म से की थी। ऐश्वर्या ने ये भी कहा कि उन्हे तब ही पता था कि वे एक अच्छी अभिनेत्री बन सकती है। फिल्मों मे आने के पहले ऐश्वर्या ने मॉडलिंग की। ऐश्वर्या ने मिस वर्ल्ड का खिताब भी जीता है। ऐश्वर्या ने कहा कि फिल्मों मे आकर्षक दिखना उन्हे पसंद नहीं है।  

संजय गुप्ता द्वारा निर्देशित फिल्म 'जज्बा' इस शुक्रवार 9 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म मे ऐश्वर्या ने एक माँ का भी किरदार निभाया है। ऐश्वर्या ने कहा कि उन्होने अपनी माँ की भूमिका को बखूबी निभाया है। ऐश्वर्या ने अपने माँ होने और एक अभिनेत्री होने का रोल बहुत अच्छे से किया है।   

Related News