विमान में लगी आग, भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग

भोपाल : राजाभोज एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। दरअसल एक विमान में आगजनी से हड़कंप मच गया। आग एयर इंडिया के कार्गो में लगा। आपात स्थिति में इस विमान को भोपाल में लैंड कर दिया गया। आगजनी से यात्रियों और उनके सामान के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है।

विमान में सवार 70 यात्रियों को भोपाल में ही विमानतल पर उतार लिया गया। इस फ्लाईट को दुरूस्त करने के बाद ही रवाना किया गया। विमान के कार्गो में आगजनी होने पर उसकी आपात स्थिति में लैंडिंग करवाई गई।

लोगों का मानना है कि इमरजेंसी लैंडिंग नहीं होती तो विमान में भीषण आगजनी हो जाती और यात्रियों के ही साथ विमान आग में भस्म हो जाता। 

Related News