एअर इंडिया उड़ान हुई रद्द, अब्दुल बासित थे सवार

कोलकाता : एअर इंडिया की फ्लाईट में खराबी आने के कारण एक बार फिर से उड़ान को रद्द कर दिया गया। विमान में दूसरे यात्रियों के ही साथ पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित सवार थे। यह फ्लाईट कोलकाता से दिल्ली की ओर जाने वाली थी लेकिन तकनीकी कमजोरी के कारण इसे रद्द कर दिया गया। इसके बाद यात्रियों को दूसरी फ्लाईट से भेजा गया।

फ्लाईट रद्द होने के कारण यात्रियों को विलंब का सामना करना पड़ा। लोग फ्लाईट डिले होने के चलते परेशान होने लगे। बाद में जब दूसरी फ्लाईट की घोषणा की गई तो लोगों ने कुछ राहत की सांस ली। पायलट को तकनीकी गड़बड़ी की जानकारी भी मिली।

उसके द्वारा ग्राउंड स्टाफ को भी सूचना दी गई। उनका कहना था कि उड़ान रद्द होने के बाद 237 यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। अब्दुल बासित समेत 50 यात्री विमान में खराबी आने से दूसरी फ्लाईट से भेजे गए, जबकि अन्य के लिए कुछ और बंदोबस्त किया गया। 

Related News