खूबसूरत हसीना के चक्कर में देश से दगा कर बैठा एयरफोर्स अफसर

नई दिल्ली : एक आम आदमी किसी आतंकी या खुफिया विभाग के चंगुल में फंसता है, तो किसी को भी हैरानी नही होती है, लेकिन यदि कोई सेना का अधिकारी किसी जाल में फंसता है तो हैरानी जायज है। दरअसल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से गुप्त दस्तावेजों को साझा करने के आरोप में वायु सेना के एक निलंबित अधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम रंजीत के के है, जिसे क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है।

रंजीत 3 साल पहले फेसबुक के जरिए एक ब्रिटिश महिला के संपर्क में आया था। महिला का नाम दामिनी था और उसी ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। दामिनी ने रंजीत को बताया था कि वो यूके के एक मैगजीन में काम करती है। बात आगे बढ़ते-बढ़ते व्हाट्सएप और स्काइप तक पहुंची। दोनों देर रात तक चैट करने लगे।

इसी तरह उसने रंजीत से धीरे-धीरे सेना की कई जानकारियां निकलवाई। इतना ही नही इन जानकारियों के बदले में रंजीत के अकाउंट में पैसे भी डाले गए। इस घटना के सामने आने के बाद से इंटेलीजेंस एजेंसी ने सेना के लगभग 2 हजार अफसरों के प्रोफाइल पर नजर रख रहा है। एक सीनियर अफसर ने बताया कि रंजीत भटिंडा में पोस्टेड था।

सुरक्षा एजेंसियों से जानकारी मिलते ही उसे बर्खास्त कर दिया गया। रंजीत केरल का रहने वाला था। रंजीत को दिल्ली लाया गया है। उसने ये जानकारियां इमेल के माध्यम से शेयर की है। इसके अलावा सेना के एक पूर्व और एक वर्तमान जवान और बीएसएफ के एक वर्तमान जवान समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Related News