एयर एम्बुलेंस का इंजन हुआ फेल, खेत में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली : पटना से दिल्ली जा रही एक एयर एंबुलेंस की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। इससे इसमें सवार करीब 7 लोग प्रभावित हुए। हालांकि इन लोगों को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। जिसके कारण लोगों ने राहत महसूस की है। दरअसल प्लेन का इंजन फेल हो गया था, जिसके बाद प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग हुई।

इस मामले में क्षेत्र की जिला दंडाधिकारी मधु तेवतिया ने कहा कि मेडिकल एयर एंबुलेंस की इमरजेंसी लैंडिंग हुई हैं, हादसे के बाद प्लेन के आसपास सुरक्षा कर दी गई है। इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। इस मामले में तथ्यों की जांच की जाएगी।

घटना की जानकारी लगते हैं घटनास्थल पर बड़े पैमाने पर लोग एकत्रित हो गए थे। हालांकि यह जानकारी सामने आई है कि करीब 5 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। इनमे से एक शख्स के गम्भीर चोटिल होने की खबर है।

Related News