उपचुनाव नतीजे : बंगाल में ममता, MP-असम में बीजेपी का जलवा बरकरार

नई दिल्ली : देश के कुछ राज्यों में विधानसभा और लोकसभा के उपचुनाव के लिए मतगणना हुई। इस दौरान पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, अरूणाचल प्रदेश, त्रिपुरा व पुड्डुचेरी मेें प्रत्याशियों की जीत हार की जानकारी मिली। जहां त्रिपुरा में बरजाला और खोवाई सीट पर सीपीआईएम ने जीत दर्ज की वहीं पुड्डुचेरी में कांग्रेस ने जीत हासिल की। नेल्लीथोपु विधानसभा सीट पर राज्य के मुख्यमेंत्री वी नारायण सामी की जीत हुई हैे।

मध्यप्रदेश में तो भाजपा ने सीएम शिवराज और पीएम मोदी के मंत्र को भुनाया है ऐसा लगता है। यहां भाजपा को महिला उम्मीदवार होने क लाभ मिलता नज़र आया। मिली जानकारी के अनुसार नेपानगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस को भाजपा ने पीछे छोड़ दिया। यहां मंजू दादू को जीत मिली है। उन्होंने 43 हजार से चुनाव जीता है। वहीँ शहडोल लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार 10,800 वोटों से आगे हैं।

पश्चिम बंगाल में तमलुक विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के दिब्येंदू अधिकारी ने जीत हासिल की है। इसी राज्य में कूचबिहार और तमलुक लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई है। असम में लखीमपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने बढ़त बनाई हुई है। तमिलनाडु में AIADMK के रंगासामी जीत गए हैं और विधानसभा के उपचुनाव में तिरूप्परांकुद्रम के ही साथ अर्वाकुरूचि में AIADMKपार्टी बढ़त बनाए है। यहां पर सीएम जयललिता की पार्टी के खाते में ये दोनों सीटें जुड़ना तय है। गौरतलब है कि सीएम जयललिता चिकित्सालय में स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। माना जा रहा है कि नोटबंदी के निर्णयका चुनाव पर असर हुआ है।

 

Related News