आगरा में चर्च पर अज्ञात लोगों ने किया हमला

उत्तर प्रदेश/आगरा : आगरा में एक चर्च में अज्ञात लोगों द्वारा तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। यह घटना आगरा के कैंटोनमेंट एरिया चर्च में हुई है, गुरुवार तड़के हुई इस घटना को लेकर स्थानीय ईसाई समुदाय के लोगों में गुस्सा है। पुलिस के अनुसार अज्ञात शरारती तत्वों ने सैंट मैरी चर्च में तोड़फोड़ की है। यहां चर्च में लगी दो मूर्तियों और मेन गेट को नुकसान पहुंचाया गया है। इस मामले में रकाबगंज पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। देश भर में चर्चों पर हो रहे हमलों का यह सबसे ताजा मामला है। 
जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी इस घटना की जानकारी मिलने पर गुरुवार को घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का समीक्षा के लिए पहुंचे। हमले से गुस्साए ईसाई समुदाय के स्थानीय नेताओं ने 24 घंटों के भीतर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, पिछले महीने पश्चिम बंगाल के एक कॉन्वेंट स्कूल में एक वृद्ध नन के साथ गैंगरेप और लॉकर से रकम लूटने का मामला सामने आया था। इस मामले में बांग्लादेशी मूल के दो नागरिकों को अरेस्ट भी किया गया था।

Related News