याकूब की फांसी के बाद अलर्ट पर दिल्ली, सुरक्षा बढ़ाई

नई दिल्ली : मुंबई में 12 मार्च, 1993 को हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों के लिए याकूब मेमन को गुरुवार सुबह नागपुर के केंद्रीय कारागार में फांसी दिए जाने के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अलर्ट जारी कर दिया गया। दिल्ली पुलिस ने शहर में सुरक्षा बढ़ा दी है। दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) राजन भगत ने बताया कि पंजाब के गुरदासपुर में हुए आतंकवादी हमले को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस पहले से ही सतर्क है और शहर में अलर्ट जारी है। उन्होंने बताया अतिरिक्त पुलिस बल और सुरक्षा बलों को शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर तैनात किया गया है।

गौरतलब है कि वर्ष 1993 मुंबई बम विस्फोट मामले में दोषी ठहराए गए याकूब अब्दुल रज्जाक मेनन को नागपुर केंद्रीय कारागार में गुरुवार सुबह 7 बजे फांसी दे दी गई।

Related News