मंदिर बनने के बाद हुआ है ऐसा चमत्कार की पानी लगने लगा है मीठा

हरियाणा के भिवानी जिले की दादरा तहसील में रोहतक—दिल्ली मार्ग पर लगभग 120 किलोमीटर की दूरी पर यह क्षेत्र स्थित है। यह अतिशय क्षेत्र है। 

क्षेत्र में वर्ष 1991 में एक टीले की खुदाई करते समय दो प्रतिमायें मिलीं। इनमें से एक प्रतिमा में मूलनायक आदिनाथ भगवान की प्रतिमा बीचोबीच है और शेष 23 तीर्थंकरों की प्र​​तिमाएं मूल प्रतिमा के चारों ओर बनी हुई हैं। प्रतिमा 28 इंच गुणा 18 इंच की हैं। दूसरी प्रतिमा माता क्रेशवरी देवी की है। दोनो ही प्रतिमाएं लगभग 1400 से 1500 वर्ष पुरानी मानी जाती हैं। 

प्रतिमायें मिलने के बाद क्षेत्र का विकास हुआ और क्षेत्र में मन्दिर, मानस्तभ, धर्मशाला और भोजनशाला आदि का निर्माण किया गया। अप्रेल, 2006 में मन्दिर बनकर तैयार हुआ और मन्दिर में प्रतिमाओं को ​विराजमान किया गया। क्षेत्र का विकास जारी है। लोकमत के अनुसार प्रतिमा मिलने के बाद क्षेत्र में कई चमत्मकार हुये हैं, जिसमें पानी का मीठा होना भी है।

Related News