पाकिस्तान हमारे खिलाफ अघोषित युद्ध कर रहा हैः अफगानिस्तान

लंदन : अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया है कि वो उनके देश के साथ अघोषित युद्ध छेड़ चुका है। गनी ने तहरीक-ए-तालिबान को क्षेत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया। गनी लंदन में रॉयल यूनाइटेड सर्विसेज इंस्टीट्यूट में राजनीतिक हिंसा का पांचवा दौर विषय पर आयोजित एक सभा में शिरकत करने पहुंचे थे।

इस दौरान गनी ने शांति वार्ता में प्रगति होने और अफगानिस्तान में विदेशी लड़ाकों की मौजूदगी पर चिंता व्यक्त की। उन्होने कहा कि मेरे देश में कौन लड़ता है।

चीन, चेचन्य, उजबेक, ताजिक......लेकिन सबसे अधिक पाकिस्तानियों की संख्या है। पाकिस्तान के साथ हमारा मुलभूत मुद्दा शांति का है। हमारे खिलाफ बिना घोषणा के युद्ध हो रहा है। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान क्षेत्र के लिए खतरा बन रहा है।

Related News