टायर फटने के बाद विमान में लगी आग

शिकागो : शिकागो के ओहारे अंतर्राष्ट्रीय विमान तल में अमेरिकन एयरलाईन्स का विमान हादसे का शिकार हो गया। हालांकि इस हादसे में यात्रियों की जान बच गई मगर इस दुर्घटना में करीब 20 लोग घायल हो गए। हादसे का कारण विमान के टैक आॅफ के कुछ समय पहले इसके टायर का फटना था और टायर फटने के बाद विमान के एक भाग में आग लग गई थी। अधिकृत तौर पर जो जानकारी मिली है उसमें यह बात पता चली है कि विमान उड़ने के कुछ समय पहले हादसा हुआ है। 

मिली जानकारी के अनुसार अमेरिकन एयरलाईन्स की फ्लाईट संख्या 883 का बोइंग बी 767 करीब 2.30 बजे के कुछ पहले टेक आॅफ करने वाला था इसके पहले ही इसका टायर फट गया और विमान में आग लग गई। अचानक इस फ्लाइट के विमान का टायर फट गया और देखते ही देखते विमान से धुंआ उठने लगा। फ्लाईट से आग की लपटें निकलने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

यात्रियों को सुरक्षित उतारने का प्रयास किया गया। ऐसे में करीब 20 लोग घायल हो गए। प्लेन में 161 लोग सवार थे साथ ही क्रू सदस्य 9 थे। हादसे के बाद जांच के आदेश दे दिए गए हैं अब इस विमान का वाॅयर रिकाॅर्ड निकाला जा रहा है। इसे लेकर जो वीडियो सामने आया है वह हादसे की गंभीरता को दर्शा रहा है।

Related News